1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आने वाले बरतें सावधानी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आने वाले बरतें सावधानी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आने वाले बरतें सावधानी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। मनीष ने खुद एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, “आज दोपहर बाद मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पिछली रात 2 बजे के आसपास मुझे हल्का बुखार था। सुबह होते ही मैंने अपना टेस्ट कराया। मेरे कुल दो टेस्ट हुए। अब तक और कोई दूसरा लक्षण नहीं मिला है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मुझसे संपर्क में आए हैं उन्हें सलाह है कि सावधानी बरतें।”

इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वो गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती थे, अब उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लेकिन उनके परिवार के सदस्यों ने रविवार को कहा कि अहमद पटेल की हालत स्थिर है।

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने एक ट्वीट में कहा कि अहमद पटेल कुछ सप्ताह पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे और अब उन्हें आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुड़गांव की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...