1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा ईवीएम मजबूत और भरोसेमंद, सवाल उठना बंद हो

कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा ईवीएम मजबूत और भरोसेमंद, सवाल उठना बंद हो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा ईवीएम मजबूत और भरोसेमंद, सवाल उठना बंद हो

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच ईवीएम को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने महागठबंधन के रुझानों में पिछड़ने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए तो कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने ईवीएम का बचाव किया है।

हालांकि इन सबके बीच कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता रागिनी नायक ने उदित राज के बयान से पल्ला झाड़ लिया है। कार्ति ने ईवीएम का बचाव करते हुए ट्वीट किया, चुनाव का नतीजा कुछ भी हो, लेकिन अब ईवीएम को दोष देना बंद करना चाहिए। मेरे हिसाब से ईवीएम सिस्टम मजबूत, सटीक और भरोसेमंद है।’

इससे पहले कांग्रेस के नेता उदित राज ने ईवीएम में हैकिंग होने की आशंका जताई थी। इसके लिए उन्होंने अमेरिकी चुनाव तक का हवाला दे दिया था। हालांकि कांग्रेस की आधिकारिक प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि हमने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए और किसी की व्यक्तिगत टिप्पणी को दरकिनार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीतेंगे और ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...