कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का आज गोवा में निधन हो गया। वह 73 साल के थे। सतीश शर्मा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे। रायबरेली और अमेठी से सांसद रह चुके थे और साल 1993 से 1996 तक वो केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री के पद पर रहे।
सतीश शर्मा का जन्म 11 अक्टूबर, 1947 को तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुआ था। उन्होंने ने अपनी पढ़ाई देहरादून से की थी। सतीश शर्मा पेशे से एक पायलट थे।
कैप्टन शर्मा कैंसर से पीड़ित थे और कुछ समय से बीमार थे। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन गोवा में रात आठ बजकर 16 मिनट पर हुआ। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा, उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है।’’
सतीश शर्मा के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने दुख जताया है। प्रियंका गाँधी, जितिन प्रसाद, रणदीप सिंह सुरजेवाला और अल्का लाम्बा सहित कई कांग्रेस नेता ने सतीश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
R.I.P. Captain, generous of heart, steadfast in friendship and loyal to the end. A life well lived. I will miss you deeply. pic.twitter.com/rGp2H86kdc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 18, 2021
प्रियंका गाँधी ने ट्वीट करके लिखा आर.आई.पी. कप्तान, दिल से उदार, दोस्ती में दृढ़ और अंत तक वफादार। एक जीवन अच्छी तरह से रहता था। मैं आपको गहराई से याद करूंगा।
Deeply saddened at the demise of Capt. Satish Sharma, Former Union Minister.
Capt. Sharma epitomised dedication and loyalty. Condolences to the family and friends. 🙏 pic.twitter.com/K6zkNOHmoo
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) February 17, 2021
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कैप्टन सतीश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरा दुख हुआ। कैप्टन शर्मा ने समर्पण और निष्ठा को महत्व दिया। परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।
Sad to hear about the passing away of Captain Satish Sharma. Always warm and encouraging towards his younger colleagues. He will be missed.
May he rest in peace. pic.twitter.com/hbiJMvAG7h— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) February 17, 2021
कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद कहा कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। अपने छोटे सहयोगियों के प्रति हमेशा गर्मजोशी और उत्साहजनक। उसे याद किया जाएगा। उनको शांति मिले।
Sad to know about Capt Satish Sharma is no more…
My last meeting with him.
RIP #CaptSatishSharma @INCIndia @RahulGandhi pic.twitter.com/Bf0kA0kh3f— Alka Lamba (@LambaAlka) February 17, 2021
अल्का लाम्बा ने दुःख जताते हुए लिखा कैप्टन सतीश शर्मा के बारे में जानने के लिए दुखी नहीं … मेरी उनसे आखिरी मुलाकात हुई।