1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कांग्रेस आज मना रही है अपना 136वां स्थापना दिवस

कांग्रेस आज मना रही है अपना 136वां स्थापना दिवस

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस आज मना रही है अपना 136वां स्थापना दिवस

भारत की आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करने वाली और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज यानी 28 दिसंबर को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। हालांकि इन दिनों कांग्रेस अपने काफी कठिन दौर से गुजर रही है। नेतृत्व को लेकर अंदरूनी घमासान की वजह से पार्टी के वजूद पर बादल मंडरा रहे हैं।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि देश की आवाज उठाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सच्चाई और समानता के अपने संकल्प को दोहराया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’

कांग्रेस पार्टी ने सोनिया गाँधी का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया।

वही कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘स्थापना दिवस’ पर शुभकामनाएँ। कांग्रेस देश सेवा है, कांग्रेस कर्तव्य है,
कांग्रेस क़ुर्बानी है, कांग्रेस अर्पण है, कांग्रेस समर्पण है, कांग्रेस निरंतर बदलाव की सूचक है…. आइये, इस ‘सेवा ही संकल्प’ के भाव को सुदृढ़ करें।

वही आप को बता दे कि वहीं पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...