1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कांग्रेस ने भजपा पर बोला हमला, सरकारी हेलीकाप्टर इस्तेमाल करने का बनाया मुद्दा

कांग्रेस ने भजपा पर बोला हमला, सरकारी हेलीकाप्टर इस्तेमाल करने का बनाया मुद्दा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कांग्रेस ने भजपा पर बोला हमला, सरकारी हेलीकाप्टर इस्तेमाल करने का बनाया मुद्दा

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: उत्तराखंड में सियासी युद्ध अपनी चरम सीमा पर है। जहा बीते दिनों पहले मुख्यमंत्री पद को लेकर सियासी युद्ध हुआ, तो वही तीरथ के विवादित बयानों को लेकर बवाल खड़ा हुआ। अब एक बार फिर भाजपा सरकार निशाने पर है।

दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गार्ड आफ ऑनर दिए जाने के बाद अब प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा को हेलीकाप्टर की सुविधा देने पर कांग्रेस ने हमला बोला है।

रेखा वर्मा को हेलीकाप्टर सुविधा मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तीखे वार किये है। प्रीतम सिंह ने बीते दिन प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिए जाने के बाद कहा था कि कौशिक कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। क्या उन्हें मालूम नहीं था कि वह अब मंत्री नहीं हैं। भाजपा और उसके नेता सत्ता के मद में चूर हो चुके हैं।

अब चूँकि प्रदेश की सह प्रभारी रेखा वर्मा को हेलीकाप्टर की सुविधा दी इस पर भी अपना हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा के बारे में सरकारी हेलीकाप्टर सेवा के दुरुपयोग की जानकारी सामने आ रही है। यह आश्चर्यजनक है।

इतना ही नहीं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी रेखा वर्मा के हेलीकाप्टर का इस्तेमाल करने के बाद कई सवाल खड़े किये है। उन्होंने कहा कि रेखा वर्मा भी राज्य के सरकारी हेलीकाप्टर का दुरुपयोग कर रही हैं। वह हेलीकाप्टर से लखीमपुर खीरी गईं। भाजपा के नेता प्रोटोकाल के उल्लंघन के साथ सरकारी धन का भी दुरुपयोग कर रहे हैं।

गरिमा दसौनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर रेखा वर्मा का हेलीकाप्टर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है, “मदन कौशिक ही नहीं उत्तराखंड भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा भी कर रही उत्तराखंड के सरकारी हेलीकॉप्टर का दुरुपयोग ।हेलीकॉप्टर से पहुंची लखीमपुर खीरी आखिर क्यों कर रहे हैं भाजपाई protocol का उल्लंघन और सरकारी धन का दुरुपयोग??

आपको बता दें, बीते दिन उत्तराखंड पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष मान कौशिक को गार्ड ऑफ ऑनर दिया, जिसके बाद से प्रदेश में एक बार फिर सियासी युद्ध छिड़ा हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...