रिपोर्ट: सत्यम दुबे
कोलकाता: बुधवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगने की खबर आई, ममता बनर्जी उस वक्त चोटिल हो गई जब वो अपने विधानसभा क्षेत्र नंदीग्राम में चुनाव प्रचार कर रही थी। ममता बनर्जी प्रचार के दौरान गिर पड़ीं जिससे गंभीर रुप से चोटिल हो गई। चोटिल होने के बाद तत्काल उनको कोलकाता के एक अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गाय।
प्रचार के दौरान ममता को लगी चोट पर भी राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनावी स्टंट है। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि चुनावी फायदे के लिए ममता बनर्जी ये सब नाटक कर रही है। बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष ने उनपर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी का यह चुनावी पाखंड है। उन्होने आगे कहा कि खुद CM की ये हाल है तो सोचिए बंगाल की जनता को क्या झेलना पड़ता होगा? CCTV की जांच करा ले। अचानक उनकी पूरी सिक्योरिटी कहां चली गई थी। चुनावी फायदे के लिए नाटक है।
If there is a conspiracy, call CBI, NIA, CID or form an SIT. Why don’t you (Mamata Banerjee) do it? Making an excuse of conspiracy, you want to get public sympathy. Where were the police, CCTV? Take out CCTV footage and the truth will come out: Adhir Ranjan Chowdhury, Congress pic.twitter.com/dyywYp0VJh
— ANI (@ANI) March 11, 2021
अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा कि अगर कोई साजिश है तो CBI, NIA, CID को बुलाएं या SIT का गठन करें। आप (ममता बनर्जी) ऐसा क्यों नहीं करते? साजिश का बहाना बनाकर आप जनता की सहानुभूति प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होनें कहा, उस समय पुलिस कहाँ थी, सीसीटीवी फुटेज निकालिये सच सामने आएगा।
वहीं दूसरी तरफ TMC ने बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब 14 मार्च तक किसी चुनाव प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगी। ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
बंगाल के एक पुलिस अधिकारी की मानें, तृणमूल कांग्रेस के नेता शेख सूफियान की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हुए हमले में मामला दर्ज कर लिया है। इस ममाल पर राजनीति दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।