1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महबूबा के बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर किया प्रहार, कहा- बिहार चुनाव के वक्त रिहाई क्यों?

महबूबा के बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर किया प्रहार, कहा- बिहार चुनाव के वक्त रिहाई क्यों?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महबूबा के बयान पर कांग्रेस ने भाजपा पर किया प्रहार, कहा- बिहार चुनाव के वक्त रिहाई क्यों?

बिहार चुनाव के वक्त अनुच्छेद 370 के अंत को लेकर देश में राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। महबूबा मुफ्ती के बयानों को कई राजनेताओं ने गलत ठहराया है। एक ओर जहां जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वह कश्मीर घाटी में J&K के विशेष झंडे के अलावा कोई झंडा नहीं उठाएंगी।

इस बीच कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध करने वाली महबूबा मुफ्ती को उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने सलाह दी है। मोहसिन रजा ने कहा है कि महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान चली जाएं।

बता दें कि शुक्रवार को महबूबा मुफ्ती ने अनुच्छेद 370 को लेकर कहा कि, जब तक केंद्र सरकार हमारे हक (370) को वापस नहीं करते हैं, तब तक मुझे कोई भी चुनाव लड़ने में दिलचस्पी नहीं है। 370 को वापस लागू करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर में 370 को बहाल करने तक मेरा संघर्ष खत्म नहीं होगा।

इसके अलावा महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर की सिर्फ जमीन चाहता है, उसके लोग नहीं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह अनुच्छेद 370 फिर से लागू होने तक कोई और झंडा नहीं उठाएंगी। दिलचस्प है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी टेबल पर जम्मू-कश्मीर के झंडे के साथ पार्टी का झंडा रखा हुआ था।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के झंडे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब तक मेरा झंडा हमारे पास वापस नहीं आ जाता, मैं कोई भी दूसरा झंडा नहीं उठाऊंगी। फिलहाल मेरा झंडा मेरे सामने है।

इस बयान को लेकर जहां भाजपा ने अपनी गहरी नाराजगी जताई है तो वहीं कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मुफ्ती के बयान पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस ने मुफ्ती के बयान की टाइमिंग पर सवाल खड़े किए हैं. गौरतलब है कि इन दिनों बिहार में विधानसभा चुनावों के प्रचार तेज है और चुनावी रैलियों में कश्मीर की भी जमकर चर्चा हो रही है.

सुरजेवाला ने अपने बयान में आगे कहा कि वह किसकी सहयोगी थीं? वह इस वक्त क्यों रिहा की गईं, जब चुनाव चल रहे हैं। यह एक समझौता है क्योंकि बीजेपी इन चुनावों में बिहार के बारे में बात करने के अलावा सब कुछ बोलेगी।

इसके साथ ही सुरजेवाला ने महबूबा पर भी जमकर निशाना साधा। साथ ही सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने (महबूबा मुफ्ती) हमेशा पाकिस्तान का शुक्रिया अदा किया है।राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए कहा कि आर्टिकल 370 अब संविधान का नहीं बल्कि राष्ट्रीय अभिलेखागार का विषय है।

इसे संविधान की पुस्तकों में नहीं बल्कि अभिलेखागार की फाइलों में पढ़ा जाएगा। इसके साथ ही सिन्हा ने कहा कि न ही अब आर्टिकल 370 कभी वापस आएगा न तो वो ही कभी सत्ता में आएंगी।

तिरंगे वाली टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद ने कहा कि जिस तिरंगे की वो बात कर रही हैं, वो तिरंगा उनका मोहताज नहीं है. लाखों लोगों ने अपने त्याग और समर्पण से तिरंगे को एक पवित्रता दी है। वह 130 करोड़ जनता के सम्मान और देश की संप्रभुता का प्रतीक है। इसका जो कोई भी अपमान करेगा उसे देश की जनता और संविधान खारिज कर देगी।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “मुफ्ती एक मुख्यधारा की राजनीतिज्ञ होने का दावा करती हैं लेकिन उन्हें तिरंगा उठाने में दिक्कत है। हमने पिछले कई वर्षों में देखा है कि कश्मीर के तथाकथित राजनेता कभी-कभी अलगाववादियों की तुलना में अधिक खतरनाक होते हैं।

उन्होंने सत्ता में रहते हुए भारत माता की जय कहते हुए शपथ ग्रहण की थी। एक बार जब वे सत्ता से बाहर हो जाते हैं तो वे पाकिस्तान की कसमें खाना शुरू कर देते हैं और जम्मू-कश्मीर के एकीकरण पर सवाल उठाते हैं।

आप को बता दे कि महबूबा के इस रुख पर बीजेपी ने अपनी गहरी नाराजगी जताई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने कहा, ‘वो जमाने चले गए जब दो झंडे हुआ करते थे।

बीजेपी का वादा था, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान और हमने सत्ता में आने पर उसे पूरा किया। ये लोग पता नहीं कौन से वहम में जी रहे हैं और इनको भी चाहिए कि उस झंडे (जम्मू-कश्मीर के झंडे) को उतार दें।

पूरे भारत का एक ही झंडा है और वो है तिरंगा और उन्हें भी तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।’ वहीं दूसरी ओर यूपी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि महबूबा अगर ऐसा सोचती हैं तो वो पाकिस्तान चली जाएं।

बता दें कि इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने महबूबा मुफ्ती के बयान पर कहा, ‘वो जमाने चले गए जब दो झंडे हुआ करते थे। बीजेपी का वादा था, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान और हमने सत्ता में आने पर उसे पूरा किया।

ये लोग पता नहीं कौन से वहम में जी रहे हैं और इनको भी चाहिए कि उस झंडे (जम्मू-कश्मीर के झंडे) को उतार दें। पूरे भारत का एक ही झंडा है और वो है तिरंगा और उन्हें भी तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...