त्रिपुरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हाल ही में हुए हमले के बाद कांग्रेस पार्टी ने त्रिपुरा में 12 घंटे के बंद का ऐलान किया है। इस हमले को लेकर पार्टी कार्यकर्ता का कहना है कि यह हत्या करने की कोशिश का मामला है। हम हिंसा का समर्थन नहीं करते और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ता ने कहा कि लोग हमारे बंद के एलान का समर्थन कर रहे हैं।
पार्टी प्रमुख पर हुए इस हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने इस हमले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया है। इसी के चलते आज राज्य में बंद कै ऐलान किया गया है
बता दें कि राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर राज्य के सिपाहीजाला जिले में रविवार को हमला किया गया था। इसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और बिश्वास को भी सिर और अन्य स्थानों पर चोटें आई थीं।
बता दें कि हमला बिसलघर इलाके में किया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हमले के लिए कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।
ऐसा बतया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ बिसालगढ़ गए हुए थे, जो राजधानी अगरतला से करीब 20 किलोमीटर दूर है। इस हमले में उनके साथ कई कार्यकर्ता भी घायल हुए। इलाज के बाद उऩके समर्थको ने FIR दर्ज करवाई थी।