अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडेन ने रिपब्लिकन पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए प्रेजिडेंट बनने का रास्ता साफ़ कर लिया है। आपको बता दे, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बाइडेन को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। उन्होंने अपने सन्देश में सबको एक होकर काम करने के लिए कहा है।
इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी ने जो बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति और भारतीय मूल की कमला हैरिस के उप राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी। सोनिया गाँधी की और से जारी किए गए सन्देश में उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर जो बाइडेन को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बधाई देती हूं।
उन्होंने अपने सन्देश में कमला हैरिस को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा, भारत अमेरिका के साथ ऐसे नजदीकी रिश्ते की उम्मीद करता है जो इस क्षेत्र एवं पूरे विश्व में शांति और विकास के लिए फायदेमंद हो।
Congratulations to President-elect @JoeBiden. I’m confident that he will unite America and provide it with a strong sense of direction.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2020
इसके अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई दी है, उन्होंने ट्वीट किया, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई. मुझे भरोसा है कि वह अमेरिका को एकजुट करेंगे और एक स्पष्ट दिशा का मजबूत भाव प्रदान करेंगे।
आपको बताते चले, भारत के पीएम मोदी और प्रेजिडेंट कोविंद ने भी उन्हें बधाई दी है और उनके आने वाले कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई भी दी है। मोदी ने अपने ट्वीट में अमेरिका की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को भी जीत की बधाई दी और उनकी जीत को भारतीय-अमेरिकियों के लिए गर्व का विषय बताया।