1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी की सराहनीय पहल: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निर्माण कार्य शुरू

सीएम योगी की सराहनीय पहल: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निर्माण कार्य शुरू

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी की सराहनीय पहल: सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निर्माण कार्य शुरू

{ अनुज की रिपोर्ट }

योगी सरकार मजदूरों पर काम पर लगाने के लिए शरू किया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का काम,हाल में ही योगी सरकार श्रमिकों को रोजगार को लेकर प्रतिबद्धता जताते हुए कामगारों और दिहाड़ी मजदूरों को काम पर लगाती हुई.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के साथ कही निजी उद्योग को चालू करने के साथ निर्माण विभाग को सख्त निर्देश के बाद विभागों ने अपने कामो को लेकर रफ़्तार पकड़ी है।

मजदूरों, मशीन चालकों और ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना आवश्यक एक-दूसरे के संपर्क में ना आए और इसके साथ ही लगातार मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जा रहा है और स्वच्छता का भी ध्यान रखा जा रहा है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का 42 प्रतिशत से अधिक का कार्य पहले ही पूरा हो तुका है अब बाकी बचे कार्य को तेज रफ्तार में पूरा किया जा रहा है।

बता दें कि लाॅकडाउन में थमा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य 20 अप्रैल से फिर शुरू कर दिया गया है।

यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया था कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में लखनऊ को छोड़कर सभी आठ पैकेज में काम शुरू हो गया है।

इनमें औसतन दस हजार से अधिक श्रमिक काम करते हैं, लेकिन फिलहाल 4835 श्रमिक काम कर रहे हैं।

सीएम योगी एक तरफ प्रदेश से कोरोना का संकट दूर कर रहे है वही दूसरी और मजदूरों की चिंता करते हुए निर्माण कार्य भी शुरू करवा रहे है। सीएम योगी की यह पहल वाकई शानदार और सराहनीय है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...