1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कभी ‘सोने का बर्गर’ खाया है आपने? जानें कहां मिलता है ये बर्गर और क्या है इसकी कीमत

कभी ‘सोने का बर्गर’ खाया है आपने? जानें कहां मिलता है ये बर्गर और क्या है इसकी कीमत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कभी ‘सोने का बर्गर’ खाया है आपने? जानें कहां मिलता है ये बर्गर और क्या है इसकी कीमत

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

नई दिल्ली:  फास्ट फूड का जब भी नाम आता है तो उसके साथ पिज्जा- बर्गर और मोमो को जोड़कर बोला जाता है । बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को फास्ट फूड काफी पसंद आता है और इनमें कई लोगों को बर्गर को बड़े ही चाव से खाते भी देखा जाता है । बर्गर के शौकीनों ने वैसे तो हर तरह के बर्गर खाये होंगे चीज वाला, बिना चीज वाला, वेज- नॉनवेज आदि लेकिन क्या आपने कभी सोने का बर्गर खाया है या देखा है कभी आपने सोने के बर्गर को जिसके अंदर टिक्की भी सोने की डली हो?

अगर नहीं तो आज हम आपको सोने के बर्गर की फोटो भी दिखाएंगे और इस बर्गर का एड्रेस(पता) भी बताएंगे कि ये कहा और कितने का मिलता है।

दरअसल, नॉर्मल रेस्त्रां में बर्गर 50 से 300 रुपए तक मिल जाते हैं। लेकिन ये जो सोने का बर्गर है इसकी कीमत लगभग 4 हजार 300 रुपए है। ये गोल्डन प्लेटेड बर्गर अमेरिका के एक रेस्त्रां में मिल रहा है ।और अमेरिका के कोलम्बिया के बोगोटा रेस्त्रां में सोने के इस बर्गर की कीमत है 59 अमेरिकी डॉलर यानी 4330 रुपए है। इसे खाने के लिए दूर से दूर लोग यहां  आते हैं।

क्या खास है इसमें-

इस बर्गर को बनाने के बाद इस पर 24 कैरेट सोने का वर्क चढ़ाया जाता है, जो लोगों को बहुत अट्रेक्ट करता है। इस बर्गर का नाम भी ‘24 कैरेट बर्गर’ रखा गया है।

रेस्त्रां मालिक का कहना है कि बर्गर पर सोना चढ़ाने का यह विचार नया नहीं है। इससे हमने पहले इंटरनेट पर गोल्ड प्लेटेड आइसक्रीम और डोसा जैसे ट्रेंड भी देखे गये हैं। गोल्ड-प्लेटिंग का उपयोग पकवान को बेहद ही आकर्षक बनाता है।

इस खास बर्गर को बनाने वाले शेफ ने बताया कि बर्गर को पहले प्लास्टिक से पैक किया जाता है और फिर उसपर सोने की परत चढ़ाई जाती है। इस स्पेशल बर्गर को बनाने वाले शेफ का नाम है ‘पाउला’। जो बताते है कि इसे बनाना बहुत रिस्की है क्योंकि सोना गर्म होने के बाद आपकी उंगलियों में चिपकने लगता है। बर्गर को गोल्ड से कोट करने के साथ इसमें कई सारी सब्जियां भी डाली जाती है। साथ ही नॉनवेज प्रेमियों के लिए चिकन का भी ऑप्शन रहता है। इसमें डबल मीट, कारमेलाइज़्ड बेकन और डबल चीज डाला जाता है।

तो अगर आप भी बर्गर खाने के शौकीन है और अमेरिका जा सकते है तो इस बर्गर को खाने का लुत्फ आप भी उठा सकते है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...