तापमान में हो रही गिरावट के बीच मौसम विभाग ने उत्तरी मैदानी क्षेत्रों के लिए अगले चार दिनों के लिए शीतलहर के पूर्वानुमान के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में ठंड के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 जनवरी के लिए राजस्थान के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में 3 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। इस बीच कोहरा छाने और विजिबिलिटी कम रहने की आशंका जताई है। वहीं दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में ठंड के लिए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 16 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 13 जनवरी के लिए राजस्थान के लिए भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही अगले चार दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में कुछ जगहों पर सामान्य से घना कोहरा छाया रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड और शीत लहर से बुरा हाल है। श्रीनगर में डल झील पूरी तरह जम चुकी है। गुलमर्ग में पारा माइनस 11 डिग्री तक गिर चुका है। लद्दाख में तापमान माइनस 20 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 72 घंटों में ठंड और बढ़ेगी।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम तीन फीट तक बर्फ से ढक चुका है. सभी पैदल मार्ग बंद हैं। शीतकाल के लिए 16 नवंबर को बाबा केदार के कपाट बंद होने के बाद से ही लगातार बर्फबारी हो रही है।
आप को बता दे कि ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि खतरे की पूरी संभावना है और संबंधित विभाग उसका सामना करने के लिए तैयार रहें। कोमोरिन क्षेत्र में चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अगले दो-तीन दिन वर्षा होने की संभावना है। कोरोरिन क्षेत्र तमिलनाडु के दक्षिणी भाग यानी कन्याकुमारी जिले के कुछ क्षेत्रों के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर की बर्फीली हवा ने अपना असर दिखाया। हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पूरा उत्तर प्रदेश आ चुका है। सर्द हवाओं ने गलन काफी बढ़ा दी है।
कोहरे की घनी चादर ने मंगलवार को सुबह देर से होने दी। कोहरा, सामान्य से तेज हवा और देर से निकली धूप ने पारा और तापमान गिरा दिया। मौसम विभाग ने यूपी में अगले दो-तीन दिन में कड़ाके की सर्दी के लिए अलर्ट किया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किए हैं। कश्मीर के श्रीनगर में तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो कि पिछले रात शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से ज्यादा है।
घाटी में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है क्योंकि ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा।