रिपोर्ट :नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना की रफ्तार ने तेज़ी पकड़ ली है। हर दिन मामले रिकॉर्ड बना रहे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 15 हज़ार मामले सामने आए हैं। बेकाबू हो रहे कोरोना ने सबकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब एक बड़ी खबर आ रही है, जो ये साफ कर रही है, कि कोरोना की दूसरी लहर किसी को नहीं बक्श रही है।
दरअसल, कलर्स टीवी के शो, डांस दिवाने के होस्ट राघव जुयाल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कॉक्रोच डांसर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को दी है। आपको बता दें, कुछ दिनों पहले ही शो के जज धर्मेश के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद करीब 18 क्रू मेंबर्स कोरोना संक्रमित हो गए थे।

अपने मज़ाकिया अंदाज़ से सबका दिल जीतने राघव के कोरोना संक्रमित होने की खबर से उनके फैंस काफी अपसेट है। राघव ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की इंस्टीग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए शेयर की है। उन्होंने लिखा, “खांसी और बुखार के बाद मैंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। दो भी लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए थे वे सभी अपनी जांच करवा लें। सभी अपना ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। सभी सावधानियां बरते।”
View this post on Instagram
आपको बता दें, उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 4807 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढञकर 134012 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटे में 34 लोगों की मौत हो गई है।