1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कानपुर में दर्दनाक हादसा: कोयले से भरा ट्रक पलटा, 2 बच्चों समेत 6 की मौके पर मौत, बाकी गंभीर रुप से घायल

कानपुर में दर्दनाक हादसा: कोयले से भरा ट्रक पलटा, 2 बच्चों समेत 6 की मौके पर मौत, बाकी गंभीर रुप से घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कानपुर में दर्दनाक हादसा: कोयले से भरा ट्रक पलटा, 2 बच्चों समेत 6 की मौके पर मौत, बाकी गंभीर रुप से घायल

रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी

उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात में मंगलवार सुबह ट्रक पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि देहात के भोगनीपुर इलाके में कोयले से भरा ट्रक पलटने की दुघर्टना में करीब 20 लोग घायल हुए है और 2 बच्चें सहित 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी।

बता दें कि ट्रक में सवार सभी मजदूर हमीरपुर के रहने वाले थे और फिरोजाबाद जा रहे थे। ये सभी मजदूर कोयले से लदे इस ट्रक के ऊपर बैठे हुए थे। और हमीरपुर के कलौली तीर गांव व घाटमपुर के बरनाव से ये मजदूर एक ठेकेदार की अगुवाई में सिरसागंज फीरोजाबाद जाने को सोमवार देर रात निकले थे। जैसे ही ये ट्रक मऊखास गांव के करीब पहुंचा उस दौरान चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक पलटा देख राहगीरों  ने पुलिस को इसकी सूचना दी और प्रशासन की मदद से सभी मजदूरों को ट्रक से निकलवाकर अस्पताल भेजा गया। मौकें पर 6 लोगों की मौत हो गयी और बाकी 20 घायलों में 8 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

वहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जैसे ही इस घटना का पता लगा तो तुरंत मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया और जिला अधिकारियों को घायलों के उपचार हेतु सभी सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...