1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे

सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना, कहा- साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे

लखनऊ :हाथरस केस बहाने में जातीय दंगा कराने की साजिश के खुलासे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये वही चेहरे हैं, जो मुजफ्फरनगर में दंगा करवाते हैं, ये वही चेहरे हैं जो कैराना से पलायन करवाने के लिए भी मजबूर करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की हर योजना का लाभ जब हर तबके तक पहुंचाने में कोई भेदभाव और राग-द्वेष नहीं, तो ये जाति के नाम पर, मजहब के नाम पर लड़वाने की चेष्टा कौन लोग कर रहे हैं? ये वही चेहरे हैं जो मुजफ्फरनगर में दंगा करवाते हैं, आज फिर इनकी चेष्टाएं उसी रूप में सामने आ रही हैं।

ईडी की शुरुआती जांच में पता चला है कि हाथरस केस के बहाने प्रदेश में जातीय दंगा फैलाने के लिए पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पीएफआई के पास मॉरिशस से 50 करोड़ रुपए की फंडिंग की गई है।

इतना ही नहीं, ईडी ने दावा किया है कि पूरी फंडिंग 100 करोड़ से अधिक रुपए की थी। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियों को शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के नाम पर रातों-रात एक वेबसाइट बनाई गई। इसके तहत यूपी में जातीय दंगा फैलान की साजिश रची गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...