1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला, बोले- कुछ लोगों के डीएनए में विभाजन

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला, बोले- कुछ लोगों के डीएनए में विभाजन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला, बोले- कुछ लोगों के डीएनए में विभाजन

सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला, बोले- कुछ लोगों के डीएनए में विभाजन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कहा कि यूपी में दंगा भड़काने की साजिश हुई है. सीएम योगी ने इसके लिए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला भी बोला हैैं।

शनिवार को एक प्रेस वार्ता कर योगी आदित्यनाथ विरोधियों पर जमकर भड़के उन्होंने कहा कि पूरा देश जब श्रीराम जन्मभूमि पर कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को लेकर उमंग और उत्साह में था।

तब कुछ तत्व राज्य में दंगे रचने की साजिश रह रहे थे. योगी ने कहा कि जब प्रदेश अपने कामगार, श्रमिकों, समाज के विकास को कोरोना काल में तीव्रता के साथ आगे बढ़ाने का काम करता है तब यूपी में जाति और सांप्रदायिक दंगा भड़काने की साजिश रची जाती है।

सीएम ने कहा कि ये वो ही लोग हैं जो पूर्वी यूपी में चीनी मिलों को बंद कर देते हैं. उन्होंने कहा, “ये वो हैं जिनके शासन काल में पूर्वी यूपी में इंसेफेलाइटिस से 50 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई थी. इन्होंने एक बार भी इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाई. क्योंकि मरने वाला बच्चा गरीब, दलित, अल्पसंख्यक समुदाय का था. गरीब की जाति नहीं होती, लेकिन, सपा, बसपा या कांग्रेस समेत किसी अन्य दल ने सहानुभूती नहीं दिखाई.”

बतादें कि इससे पहले सीएम योगी ने हाथरस कांड के बहाने भी यूपी में जाति दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि दंगा भड़काने के लिए विदेश से फंडिंग भी हुई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...