1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हुगली में CM योगी ने दहाड़ा, कहा बंगाल में एंटी रोमियो बनाएंगे, टीएमसी के मजनुओं को जेल में डालेंगे

हुगली में CM योगी ने दहाड़ा, कहा बंगाल में एंटी रोमियो बनाएंगे, टीएमसी के मजनुओं को जेल में डालेंगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हुगली में CM योगी ने दहाड़ा, कहा बंगाल में एंटी रोमियो बनाएंगे, टीएमसी के मजनुओं को जेल में डालेंगे

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को होगा। वहीं शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुगली में एक डन सभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार और TMC पर जनकर निशाना साधा है। उन्होने दुर्गा पूजा पर ममता को घेरते हुए कहा कि वो दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा पर बैन लगाती है। इसके साथ सीएम योगी ने गो हत्या पर भी ममता को आड़े हाथों लिय़ा।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, ममता दीदी दुर्गा मां की पूजा को प्रतिबंधित करती हैं, मां सरस्वती की पूजा नहीं होने देतीं। लेकिन गोहत्या का समर्थन जरूर करती हैं। उत्तर प्रदेश में कोई गोहत्या नहीं कर सकता है, अगर ऐसा करता है , तो उसे जेल जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में कोई दुर्गा पूजा और सरस्वती पूजा को नहीं रोक सकता। लेकिन मां की बात करने वाली, अपने आप को बंगाल की बेटी कहने वाली ममता दीदी दुर्गा मां और सरस्वती मां की पूजा को प्रतिबंधित करती हैं।

इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि, नागरिकता कानून बनाया गया तो उस समय आंदोलन हुए थे, जो हिंसा हुई थी, तब टीएमसी के लोग हिंसा भड़काने वाले लोगों का समर्थन कर रहे थे। हमने हिंसा के आरोपियों के पोस्टर लगाए और सरकारी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी उनसे ही की। लेकिन बंगाल की सरकार ऐसा नहीं करती, क्योंकि ममता दीदी को तो इन दंगाइयों में टीएमसी का वोट बैंक नजर आता है। हमने दंगाइयों में वोट बैंक नहीं देखा, हमने उनमें दोषी देखे और उनसे वसूली की।

इसके साथ ही सीएम योगी ने बेटियों की सुरक्षा पर कहा कि, बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार आने दें हम यूपी की तर्ज पर एंटी रोमियो स्क्वॉड गठित करके टीएमसी के सभी मजनुओं को जेल में डालेंगे। उन्होंने कहा, राम के बगैर हमारा कोई काम नहीं होता है। ममता दीदी कह रही हैं कि मुझे जय श्रीराम सुनना पसंद नहीं है। लेकिन चुनाव ने दीदी को चंडी का पाठ करने को मजबूर कर दिया है। आप देखना दो मई को ममता दीदी भी जय श्रीराम बोलेंगी।

सीएम योगी ने आगे कहा कि, सिर्फ 24 दिन बचे हैं 2 मई को। टीएमसी के लोग सुन रहे होंगे, कान खोलकर सुन लें, गुंडागर्दी खत्म कर दें, शांतिपूर्ण वोटिंग होने दें नहीं तो 2 मई के बाद ढूंढकर निकाले जाओगे। जेल में डाले जाओगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...