1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. बंगाल में CM योगी ने लगाई दहाड़, कहा BJP सरकार बनने पर TMC के गुंडों को चुन चुनकर…

बंगाल में CM योगी ने लगाई दहाड़, कहा BJP सरकार बनने पर TMC के गुंडों को चुन चुनकर…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बंगाल में CM योगी ने लगाई दहाड़, कहा BJP सरकार बनने पर TMC के गुंडों को चुन चुनकर…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

कोलकाता: बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, पार्टीयां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने से नहीं चूक रही हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा आक्रामक BJP ही दिख रही है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं को बंगाल की सरजमीं पर उतार दिया है। इन्ही दिग्गज नेताओं में से एक हैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मंगलवार को सीएम योगी ने बंगाल के पुरुलिया में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। सीएम योगी ने कहा कि TMC की गुंडागर्दी और अराजकता लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। 2 मई के बाद TMC सरकार की विदाई सुनिश्चित है, योगी ने कहा, भाजपा की सरकार बनते ही टीएमसी के गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी।

सीएम योगी ने आगे कहा कि TMC के गुंडे कानून को नहीं मानते। 2 मई के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो इन गुंडों को चुन चुनकर सजा दिलवाई जाएगी। अभी भी सत्ता का दुरुपयोग रुक नहीं रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगह-जगह इस सभा में आने से रोका जा रहा था। ममता दीदी जय श्रीराम के नारे से बहुत चिढ़ती हैं।

सीएम योगी ने ममता पर हमला बोलने के साथ-साथ कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी पर भी जमकर हमला बोला है। इस दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्टों, और TMC ने बंगाल को खोखला बना दिया। बंगाल को कांग्रेस कम्यूनिस्टों और TMC के गुंडों का अड्डा नहीं बनने देना है। TMC सरकार गौ तस्करी करके गौ माता को कटने के लिए पहुंचा देती है। उन्होने उत्तर प्रदेश के बारे में बताते हुए कहा कि हम गौ तस्करी नहीं होने देते हैं और गाय को कटने भी नहीं देते हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...