प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल मंत्र को बढ़ावा देने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भी पहल की है। इस दिवाली उन्होंने लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की है।
सीएम योगी ने कहा, “तमसो मा ज्योतिर्गमय’ की अभीप्सा को प्रकट करते प्रकाश पर्व दीपावली में अब धरा स्वदेशी के बहुरंगी आलोक से आलोकित होगी। माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की टेराकोटा की प्रतिमा के पूजन के माध्यम से स्थानीय शिल्पकारों के जीवन को आशा-उमंग के उजास से अभिसिंचित करना है।”
'तमसो मा ज्योतिर्गमय' की अभीप्सा को प्रकट करते प्रकाश पर्व दीपावली में अब धरा स्वदेशी के बहुरंगी आलोक से आलोकित होगी।
माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की टेराकोटा की प्रतिमा के पूजन के माध्यम से स्थानीय शिल्पकारों के जीवन को आशा-उमंग के उजास से अभिसिंचित करना है। #Local4Diwali pic.twitter.com/XzAyJM69L0
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2020
उन्होंने आगे लिखा गोरखपुर को विशिष्ट पहचान दिलाने वाली “टेराकोटा” मूर्तिकला सदियों पुराना हस्तशिल्प है। यह अपनी नायाब कारीगरी के लिए विश्व प्रसिद्ध है। आइए, इस दीपावली अपने आत्मीय जनों को टेराकोटा की अद्वितीय मूर्तियां भेंट कर “वोकल फॉर लोकल” के संकल्प को चरितार्थ करें।
गोरखपुर को विशिष्ट पहचान दिलाने वाली "टेराकोटा" मूर्तिकला सदियों पुराना हस्तशिल्प है। यह अपनी नायाब कारीगरी के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
आइए, इस दीपावली अपने आत्मीय जनों को टेराकोटा की अद्वितीय मूर्तियां भेंट कर "वोकल फॉर लोकल" के संकल्प को चरितार्थ करें।#Local4Diwali pic.twitter.com/rqb1T5uIyp
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 8, 2020
सीएम योगी ने आगे कहा उत्तर प्रदेश के सभी जनपद अपने अद्वितीय शिल्प हेतु जग प्रसिद्ध हैं। गोरखपुर का टेराकोटा हो या बनारस की रेशमी साड़ी अथवा लखनऊ की जरदोजी कढ़ाई, सभी अपनी नायाब कारीगरी से मन मोह लेते हैं। आइए, इस दीपावली अपने आत्मीय जनों का मन इन्हीं स्थानीय शिल्प की भेंट से मोह लें।
उत्तर प्रदेश के सभी जनपद अपने अद्वितीय शिल्प हेतु जग प्रसिद्ध हैं।
गोरखपुर का टेराकोटा हो या बनारस की रेशमी साड़ी अथवा लखनऊ की जरदोजी कढ़ाई, सभी अपनी नायाब कारीगरी से मन मोह लेते हैं।
आइए, इस दीपावली अपने आत्मीय जनों का मन इन्हीं स्थानीय शिल्प की भेंट से मोह लें। #Local4Diwali
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 9, 2020
आप को बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात के हजीरा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रो-पैक्स टर्मिनल का उद्घाटन और हजीरा से घोघा के बीच रो-पैक्स फेरी सेवा को फ्लैग ऑफ किया।
इस दौरान उन्होंने दिवाली पर लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील की। मोदी ने कहा, “त्योहारों के इस समय मे खरीददारी भी खूब हो रही है। इस खरीददारी के समय आपको वोकल फॉर लोकल का मंत्र नहीं भूलना है।
देश आजादी के 75 वर्ष मनाने वाला है। वोकल फॉर लोकल का मंत्र हमारा और हमारे परिवार का मंत्र बन जाये। इस पर हमारा बल होना चाहिए। इसलिए ये दीवाली वोकल फॉर लोकल का टर्निंग पॉइंट बन जाए।”