1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी मदरसों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जॉच के दिए आदेश,होगी SIT जॉच

CM योगी मदरसों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जॉच के दिए आदेश,होगी SIT जॉच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी मदरसों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए जॉच के दिए आदेश,होगी SIT जॉच

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: यूपी में मदरसों के खराब हालत और लगातार चल रहे भ्रष्टाचार को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जॉच के लिए SIT गठित करने के निर्णय लिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश के मदरसे भ्रष्टाचार में पूर्ण रुप से लिप्त हैं। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। पिछले सरकारों के समय से मदरसे में जो भी भ्रष्टाचार होते आ रहें हैं, अब उनकी जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसआईटी गठित कर जांच कराने का निर्णय लिया है।

उन्होने आगे कहा कि जांच के बाद जो भी इस भ्रष्टाचार मामले में लिप्त पाया जाएगा और जो भी दोषी होगा, उन सभी पर कर्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। मोहसिन रजा ने वीडियो संदेश में बताया है कि कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें मदरसों में नियुक्त शिक्षक विदेशों में जा कर काम करने के साथ यहां भी तनख्वा ले रहें हैं।

उन्होने आगे बताया है कि कई ऐसे मदरसे हैं, जो कागज पर तो हैं पर जमीन पर हैं ही नहीं। इस तरह के गंभीर शिकायत लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिल रही थी। जिसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए इस मामले को एसआईटी गठित कर जांच कराने का निर्णय लिया है।

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री पिछली सरकारों में रहे अल्पसंख्यक मंत्रालय पर भी आरोप लगाया है। कहा जा रहा है कि आजमगढ़ और मिर्जापुर जैसे जगहों से मदरसों में हो रहे भ्रष्टाचार की काफी शिकायत आने पर सीएम योगी ने जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई और प्राथमिक स्तर पर मामले को सही पाने के बाद FIR दर्ज किया गया। जिसके बाद इसकी जांच एसआईटी द्वारा कराने का निर्णय लिया गया है।

सीएम योगी कोरोना की समीक्षा करने के लिए सूबे के जिलों में लगातार दौरा कर रहें हैं, शनिवार को भी उन्होने इटावा, सैफई और कानपुर का दौरा किया है। सपाईयों द्वारा विरोध भी किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...