1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 19 जिलों के किसानों को सीएम योगी ने दिए 113 करोड़ रुपए

19 जिलों के किसानों को सीएम योगी ने दिए 113 करोड़ रुपए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
19 जिलों के किसानों को सीएम योगी ने दिए 113 करोड़ रुपए

19 जिलों के किसानों को सीएम योगी ने दिए 113 करोड़ रुपए

लखनऊ: बाढ़ प्रभावित 19 जिलों की समस्या का सस्थाई हल निकालने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा है।

जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाढ़ से सुरक्षा के लिए सभी संवेदनशील जगहों पर समय से मानक के अनुसार काम होगा।

यह हो भी रहा है। यही वजह है कि हिमालय से लगे तराई के इलाके में इस साल औसत से दो-तीन गुना बारिश होने के बावजूद कहीं भी बाढ़ के कारण गंभीर समस्या नहीं उत्पन्न हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकार आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि बाढ़ पूर्वांचल की बड़ी समस्या है। इससे हर साल भारी जन-धन की हानि होती रही है। यहां की प्रमुख नदियां नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र से निकलती हैं। बाढ़ के दौरान उनके द्वारा लाए गए मलबे से नदियों का तल ऊपर उठ गया है।

इनकी सफाई ड्रेजिंग के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। नदियों की ड्रेजिंग से दोहरा लाभ मिलेगा। बाढ़ की समस्या तो स्थायी रूप से हल होगी ही, निकले बालू की बिक्री से स्थानीय प्रशासन को राजस्व भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने लखीमपुर खीरी के विष्णु वल्लभ राय, गोरखपुर के परमहंस एवं कुंती देवी, बाराबंकी के रामचंद्र एवं शिवकुमार, बहराइच के पनहारू और सिद्धार्थनगर के रामसुमेर से बात भी की।

पूछा कि फसल की क्षति बाढ़ से हुई थी या अतिवृष्टि के नाते हुए जलभराव से? बाढ़ के दौरान राहत सामग्री मिली थी या नहीं? किसानों ने कहा कि फसलों की क्षति के बदले मुआवजा पाकर हम बेहद खुश हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...