1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. DAP खाद सब्सिडी में वृद्धि पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

DAP खाद सब्सिडी में वृद्धि पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
DAP खाद सब्सिडी में वृद्धि पर CM योगी ने PM मोदी का जताया आभार

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: केंद्र सरकार द्वारा लाये गये तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अब भी जारी है, इसी बीच मोदी सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैंसला लिया है। सरकार ने DAP पर किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में दोगुने से अधिक का इजाफा कर दिया है। अब उन्हें 500 रुपए प्रति बैग की जगह 1200 रुपए प्रति बैग सब्सिडी दी जाएगी। किसानों के हित में लिया गया सब फैंसला पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया है।

मोदी सरकार द्वारा सब्सिडी में 140 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के फैसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से किसान व्यापक स्तर पर लाभान्वित होंगे। डीएपी खाद की प्रति बोरी सब्सिडी की राशि में कभी भी एक बार में इतनी वृद्धि नहीं की गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह फैसला भी किसान कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

उन्होने आगे कहा कि कृषि प्रधानता भारत की अर्थव्यवस्था का आधार है। प्रधानमंत्री किसानों की आय को दोगुना करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में यूपी सरकार केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए कृतसंकल्पित है।

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी डीएपी खाद पर सब्सिडी बढ़ाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि हाल ही में यूपी में हुए पंचायत चुनाव में पश्चिमी यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। किसान आंदोलन में सबसे ज्यादा पश्चिमी यूपी के किसानों ने हिस्सा लिया है। यहां तक की आंदोलन की अगुवाई करने वाले राकेश टिकैत भी पश्चिमी यूपी से आते हैं। उन्होने बीजेपी को पंचायत चुनाव में बड़ा झटका दिया है। ऐसे में देखना यह होगा कि केंद्र सरकार द्वारा लिया गया निर्णय कितना असरदार साबित होता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...