कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना से निपटने और कोरोना के टीके से जुड़े चार सवाल पीएम मोदी से पूछे हैं। राहुल गांधी ने अपने सवालों में मोदी सरकार से पूछा है कि मोदी सरकार भारत के लिए कौन सी कोरोना वैक्सीन और क्यों चुनेगी। साथ ही उन्होंने ये भी पूछा कि कोरोना टीका लगाने को लेकर किस तरह की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
राहुल गांधी कोरोना संकट को लेकर लगातार मोदी सरकार पर लगातार हमला बोलते रहते हैं। आज राहुल गाँधी ने रक ट्वीट किया जिस में उन्होंने पीएम मोदी से चार सवाल पूछे।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी को जरूर राष्ट्र को यह बताना चाहिए कि-
1-सभी कोरोना वैक्सीन में से भारत सरकार किसे चुनेगी और क्यों?
2-किसे पहले कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जाएगी और इसके वितरण की क्या रणनीति रहेगी?
3-क्या वैक्सीन को मुफ्त सुनिश्चित किए जाने के लिए पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल किया जाएगा?
4-कब तक भारतीयों को वैक्सीन दी जाएगी?
The PM must tell the nation:
1. Of all the Covid vaccine candidates, which will GOI choose & why?
2. Who will get the vaccine first & what will be the distribution strategy?
3. Will PMCares fund be used to ensure free vaccination?
4. By when will all Indians be vaccinated?— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 23, 2020
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में फिलहाल पांच वैक्सीन तैयार होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इनमें से चार परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण में हैं जबकि एक पहले या दूसरे चरण में है। हालांकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि भारत कौन से टीके पर भरोसा करेगा। इसी को लेकर राहुल गांधी ने सवाल पूछे हैं।
आप को बता दे कि देश में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण और खतरनाक होता जा रहा है। राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में कोरोना की स्थिति बिगड़ने के बाद राज्य सरकार की तरफ से इसकी रोकथाम को लेकर नए कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है।
राजस्थान और गुजरात समेत फिर से कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। ऐसे में इस वक्त लोग बेसब्री के साथ कोरोना वैक्सीन के आने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वैक्सीन देश में मार्च तक या उससे पहले आ सकती है।