1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम योगी ने आज कोरोना वायरस को लेकर बुलाई बैठक

सीएम योगी ने आज कोरोना वायरस को लेकर बुलाई बैठक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम योगी ने आज कोरोना वायरस को लेकर बुलाई बैठक

भारत में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है, देश में अबतक 70 से भी ज्यादे मामले सामने आ चुके हैं, जिसे लेकर सरकार लगातार इस संक्रमण से बचने के लिए कोशिश कर रही है। बीते दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया था कि 31 मार्च तक स्कूल और सिनेमाहॉल बंद रहेंगे। अब यूपी की योगी सरकार ने इसे लेकर आज बैठक बुलाई है।

बताते चलें कि, प्रदेश में अब तक 11 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की पहचान हो चुकी है। जबकि सैकड़ों मरीज निगरानी में है। मुख्यमंत्री ने वायरसके संक्रमण पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य विभागों की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। जिसमें कई बड़े फैसले होने की संभावना है। स्कूल-कॉलेज बंद करने को लेकर भी फैसला संभव है।

इस बैठक में कई विभागों के मंत्री भी शामिल होंगे। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि, बैठक में कोरोना वायरस के नियंत्रण को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा होगी औऱ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

गौरतलब हो कि, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक आरोग्य मित्र तैनात किए जाएंगे। आरोग्य मित्र लोगों को सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...