1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CM योगी फिर बने बेस्ट सीएम, टॉप-7 में BJP का एक मात्र चेहरा

CM योगी फिर बने बेस्ट सीएम, टॉप-7 में BJP का एक मात्र चेहरा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी फिर बने बेस्ट सीएम, टॉप-7 में BJP का एक मात्र चेहरा

एक सर्वे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। इस सर्वे में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि शीर्ष-सात मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ एकमात्र बीजेपी के चेहरा हैं।

 इसके साथ ही इस सर्वे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 18 प्रतिशत वोट मिले है, जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11-11 प्रतिशत वोट मिले है। इन दोनों मुख्यमंत्री को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ हैं।

वहीं तीसरे नंबर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार हैं। उन्हें 10 फीसदी वोट मिले है। दक्षिण भारत (आंध्र प्रदेश)  से वाईएस जगन मोहन रेड्डी चौथे स्थान पर हैं, जिन्हें 7 फीसदी वोट मिला।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक 6-6 फीसदी वोटों के साथ 5वें स्थान पर रहे। वहीं, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी 4 फीसदी वोटों के साथ छठे स्थान पर हैं। 7वें स्थान पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर को 3-3 फीसदी ही वोट मिले हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...