1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सौगात
  • सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत
  • महिलाओं की शिकायत का होगा आसानी से समाधान
  • महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित
  • 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत
  • प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ
  • इन डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया
  • लखनऊ के विभूतिखंड थाने सहित प्रदेश में बनाई गई अत्याधुनिक महिला डेस्क

लखनऊ- यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है। इसे लेकर सीएम योगी के निर्देश पर कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में महिला डेस्क का शुभारंभ किया है। इस डेस्क की खासियत ये है कि यहां महिला फरियादियों की बात सुनने के लिए पुरुष अधिकारी नहीं बल्कि महिला अधिकारी मौजूद होंगी। इस डेस्क को महिलाओं की शिकायतों के समाधान के लिए ही स्थापित किया गया है।

बता दें कि आज सीएम योगी ने सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत कर दी है। उत्तर प्रदेश में महिला और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 180 दिन का महत्वपूर्ण अभियान ‘मिशन शक्ति’ की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। सीएम योगी ने शुक्रवार को प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।

इन थानों में महिलाओं से संबंधित समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। सभी थानों में महिला डेस्क की शुरुआत का मकसद महिलाओं की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान देना है। इन डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाएं अपनी बात आसानी से रख सकें। अब तक देखा जाता था कि शिकायत लेकर आने वाली महिलाएं पुरुष पुलिस कर्मियों के सामने अपनी बात ठीक से नहीं रख पाती थी। जिसके चलते सही कार्रवाई भी नहीं हो पाती थी।

अत्याधुनिक महिला डेस्क राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने सहित प्रदेश भर में 1535 थानों में बनाई गई है। महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद  कंप्यूटर पर शिकायत दर्ज होने के बाद महिला फरियादी को पर्ची मिलेगी, जिससे पुलिस अपडेट भी लेती रहेगी। हेल्प डेस्क पर चौबीस घंटे के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनात रहेगी, जो आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी कर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी।

डेस्क ग्लास से तैयार की जाएगी। इसमें पीड़ित महिला अंदर बैठकर अपनी समस्या बता सकती हैं। ग्लास इस तरह लगाए जाएंगे कि अंदर बैठी पीड़ित महिला की बात न तो किसी और को सुनाई देगी न ही वो बाहर से किसी को दिखाई देगी।

वही महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने कहा है कि ये हमारी प्राथमिकता है। इन महिला डेस्क पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे काम किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं को सभी हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी होने चाहिए उन्होंने कहा कि इन नंबर्स पर जरूरतमंद महिलाएं ही शिकायत करें ताकि उन्हें समाधान मिलने में देरी न हो।

अब देखना होगा प्रदेश पर में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ज़िम्मेदार अधिकारी पीड़ित महिलाओं को पहुँचा पाते है या नही। लेकिन ये जरूर साफ है कि सीएम योगी आदित्यनाथ हर एक योजनाओं की मोंट्रिग भी कर रहें है और चाहते है कि कोई भी पीड़ित को परेशान होकर लखनऊ न आना पड़े। उसकी सुनवाई और कार्यवाही उसी थाने में हो जिससे उस पीड़ित को सरकार की योजनाओं का फायदा मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...