रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को चिंता में डाल दिया है। कोरोना के मामले देश में लगातार तेजी से बढ़ रहे है। तो वही बात करें उत्तराखंड की तो उत्तराखंड में भी कोरोना ने कोहराम मचाकर रखा है। उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ को लेकर कई तरह की बातें चल रही है। वही सोमवार को सोमवती अमावस्या पर शाही स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने पर प्रशासन पर तंज कसा गया है।

शाही स्नान पर घाटों पर उमड़ी भीड़ के फोटो सोशल मीडिया पर जैसी आई तो कई लोगों ने इसकी तुलना 2020 में दिल्ली स्थित निजामुद्दीन दरगाह में हुए मरकज से कर डाली। इसी पर उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने जवाब दिया है।
उन्होंने कहा, “कुंभ की तुलना मरकज से नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि मरकज एक हॉल के अंदर था। उसी हॉल में लोग सोते भी थे। सीएम तीरथ ने कहा, “कुंभ में 16 घाट हैं। केवल हरिद्वार ही नहीं कुंभ ऋषिकेश से लेकर नीलकंठ तक फैला है। लोग एक सही जगह पर स्नान कर रहे हैं और इसके लिए भी समय सीमा है। इसकी तुलना मरकज से कैसे की जा सकती है।”

तीरथ ने आगे कहा कि सोमवती अमावस्या पर हुआ शाही स्नान पूरी तरह से सफल रहा है और इसमें संत समाज का पूर्ण सहयाग रहा। उन्होंने कहा कि साधु संत जिस तरह की सुविधाएं चाहते थे वे सभी मुहैया करवाई गई हैं।