1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम शिवराज सिंह का बड़ा एलान ! आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे की जगह गाय का दूध दिया जाएगा

सीएम शिवराज सिंह का बड़ा एलान ! आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे की जगह गाय का दूध दिया जाएगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम शिवराज सिंह का बड़ा एलान ! आंगनबाड़ियों में बच्चों को अंडे की जगह गाय का दूध दिया जाएगा

आगर-मालवा जिले में सुसनेर के समीप सालरिया में कल गौ माता की पूजा करके सीएम ने गौ केबिनेट का एलान कर दिया। उन्होंने कहा, हमारे घरों में पहली रोटी गाय के लिये बनती थी तथा अंतिम रोटी कुत्ते को खिलाते थे. यह हमारी भारतीय संस्कृति थी।

उन्होंने ट्वीट किया, आज आगर-मालवा के सालरिया स्थित गौ-अभयारण्य में पूजा-अर्चना कर लोक मंगल और कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर निर्वाणी अखाड़े के महंत एवं स्वस्तिकपीठाधीश्वर परमहंस डॉ. अवधेशपुरी जी महाराज तथा अन्य धर्माचार्यों ने इस पुनीत कार्य की सफलता के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

गौ-अभयारण्य में गौ-माता की पूजा-अर्चना कर गोबर और गौ-मूत्र आदि से बने उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गोबर की खाद, गौ-मूत्र से बने कीटनाशकों का उपयोग स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत उपयोगी है। हमारी सरकार इन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सालरिया गौ-अभयारण्य में गोबर व गौमूत्र आदि से बने उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन व विभिन्न विकासकार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। गौ-माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए मैं और मेरी सरकार कटिबद्ध है। हम समाज के साथ मिलकर इस पुनीत कार्य को सफल बनायेंगे।

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में लगभग 7-8 लाख ऐसा गोवंश है, जो बाहर घूम रहा है, उसे अलग-अलग फेसेज़ में गौशालाओं में लाया जाएगा। इसके लिए करीब 2,000 नई गौशालाओं का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर किया जाएगा। इनका संचालन उत्कृष्ट स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर किया जाएगा।

गौ माता का दूध अमृत तुल्य होता है। हमने तय किया कि आंगनबाड़ियों में बच्चों को दूध दिया जायेगा। जिस घर में गौ माता रहती हैं, वह घर सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...