1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम शिवराज सिंह चौहान का माफियाओं को चेतावनी, पढ़े

सीएम शिवराज सिंह चौहान का माफियाओं को चेतावनी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सीएम शिवराज सिंह चौहान का माफियाओं को चेतावनी, पढ़े

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माफियाओं को राज्य छोड़ कर चले जाने की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने पर उन्हें जमीन में 10 फुट नीचे गाड़ दिया जाएगा।

शिवराज सिंह चौहान ने सुशासन दिवस के अवसर पर होशंगाबाद जिले के बाबई विकासखंड में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ मध्यप्रदेश छोड़ दो, नहीं तो जमीन में 10 फुट नीचे गाड़ दूंगा, कहीं पता भी नहीं चलेगा।’’

उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है, जिसे हम सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। चौहान ने कहा, ‘‘ हमारे लिये सुशासन का अर्थ यही है कि जनता को बिना लिये-दिये सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ मिले।’’

उन्होंने एक अन्य कार्यक्रम में कहा, ”जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थी, संबल समेत वे सभी योजनाएं पुनः प्रारम्भ की जा रही हैं। मध्यप्रदेश में अब गुंडे-बदमाशों का नहीं, कानून का राज होगा।”

एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, “आज कल अपन खतरनाक मूड में है। गड़बड़ करने वाले को छोड़ेंगे नहीं, मामा फार्म में है। एक तरफ माफियाओं के खिलाफ मसल पावर का अभियान चल रहा है, रसूख का इस्तेमाल करके, कहीं अवैध कब्जा कर लिया, भवन टांग दिया, कहीं ड्रग माफिया… सुन लो रे! मध्य प्रदेश छोड़ दो नहीं तो जमीन मे गाड़ दूंगा, पता भी नहीं चलेगा।”

शिवराज यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, “सुशासन का अर्थ है, जनता परेशान न हो… दादा, गुंडे, बदमाश, अब किसी को नहीं चलने दूंगा। यह सुशासन है।”

10 दिन पहले भी शिवराज सिंह ने जबलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए ऐसी ही हातें कही थीं। उन्होंने तब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा था, “कमलनाथ जी सुन लो.. मेरी जनता ही मेरा भगवान है। माफिया को मसल के रख दूंगा। नशा कारोबारी, जमीन माफिया और गुंडों की कमर तोड़कर रख दूंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता।”

सीएम ने किसानों के मुद्दे पर भी विपक्ष पर हमला बोला था और कहा था कि कमलनाथ और दिग्गी राजा के मन में अब अचानक किसान प्रेम जाग चुका है। उनके उपवास पर चुटकी लेते हुए कहा था कि अगर उपवास करना ही है तो पश्चाताप का करो, क्योंकि आपने किसानों को रुलाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...