1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. एमपी में उपचुनाव से पहले बोले सीएम शिवराज : 4688 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में दी

एमपी में उपचुनाव से पहले बोले सीएम शिवराज : 4688 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में दी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
एमपी में उपचुनाव से पहले बोले सीएम शिवराज : 4688 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में दी

कल एमपी की 28 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होने वाला है। दोनों पार्टियों ने इस चुनाव को लेकर कमर कस ली है। यह उपचुनाव इसलिए भी इम्पोर्टेन्ट है क्यूंकि कांग्रेस से बीजेपी में आये सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है ,इसी बीच आज सीएम शिवराज ने एक प्रेस वार्ता की है।

उन्होंने कहा, किसान के घर अगर अच्छी फसल आती है तो पूरे प्रदेश में समृद्धि आती है। अर्थव्यवस्था का पहिया घूमता है। हमने फिर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत पीएम किसान पोर्टल को अपडेट किया। अब तक 80 लाख किसान पंजीकृत हो चुके हैं। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त ₹1782 करोड़ उनके खाते में भेजी जा चुकी है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ-साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की। इस योजना के अन्तर्गत दो किस्तों में ₹4000 की राशि प्रतिवर्ष किसानों के खातों में डाली जा रही है।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रथम किस्त का भुगतान 1 सितम्बर से 31 मार्च के बीच करेंगे। दूसरी किस्त का भुगतान 1 अप्रैल से 31 अगस्त के बीच करेंगे। यह प्रदेश के किसानों की जिंदगी में जबरदस्त बदलाव लाने का एक प्रयास है।

उन्होंने कहा, हमने प्रयास किया कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि के हितग्राहियों को केसीसी दिया जाए। लगभग 63000 किसानों को केसीसी वितरित किए। लगभग ₹335 करोड़ की साख सीमा स्वीकृत की गई। 36 हजार से अधिक किसानों को ₹122 करोड़ का ऋण वितरण सहकारी समितियों द्वारा किया।

उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2019 के रबी और खरीफ की फसल बीमा योजना का प्रीमियम विधिवत जमा किया और 4688 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खातों में डाल दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...