बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होना है। इसके पहले चुनावी रैलियां जारी हैं और हर पक्ष से तंज कसने और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जोरों पर है।
सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव पर हमलावर हुए। उन्होंने राजनीतिक परिवार से आने वाले दोनों नेताओं पर उनकी विरासत को लेकर हमला बोला।
सीएम नीतीश ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ” जिन्हें सब कुछ विरासत में हासिल हुआ उन्हें कर्मवीरों के तप के बारे में क्या पता। हमने तो अपना सर्वस्व बिहार की इस पावन धरती के लिये समर्पित कर दिया है। सेवा करना ही मेरा धर्म है।”

सीएम नीतीश ने ट्वीट कर कहा, ” विकास, सुशासन और बिहार की समृद्धि के लिए हमने काम किया है और आगे भी ये जारी रहेगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प हमारा है और यह संकल्प निश्चित तौर पर हम पूरा करेंगे। बिहार उद्यमी राज्य बनेगा। बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और सुशासन से ही बिहार आत्मनिर्भर होगा।”

आप को बता दे कि तेजस्वी यादव ने इन चुनावों में चुनावी कैंपेन में बेरोजगारी, शिक्षा और भुखमरी को मुद्दा बनाया है और नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमले बोले हैं। तेजस्वी ने अपने ताजे हमले में कहा कि इस बार नीतीश कुमार की विदाई तय है।