बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के अपने आखिरी चुनाव प्रचार के दौरान पूर्णिया के धमदाहा में मंच से बड़ा ऐलान किया और अपने राजनीतिक संन्यास की घोषणा की। नीतीश ने कहा कि ये मेरा आखिरी चुनाव होगा। आप सब एनडीए को जिताइये।
चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ”साहब ने कहा है कि यह उनका आख़िरी चुनाव है। इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया कि अगली बार हिसाब देने आएँगे नहीं। अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर माँगने नहीं आएँगे। अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जे॰डी॰यू॰ , फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग ?”
साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है।इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएँगे नहीं।अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर माँगने नहीं आएँगे।अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जे॰डी॰यू॰।फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग ?
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2020
अपने अगले ट्वीट में चिराग ने लिखा, “जे॰डी॰यू॰ प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आप के बच्चे को पलायन पर मजबूर करेगा। बिहार को और बर्बाद नहीं होने देना है। #असम्भवनीतीश #बिहार1stबिहारी1st #लोजपाभाजपा सरकार के लिए सभी लोजपा और भाजपा के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें।”
जे॰डी॰यू॰ प्रत्याशी को दिया गया एक भी वोट कल आप के बच्चे को पलायन पर मजबूर करेगा। बिहार को और बर्बाद नहीं होने देना है। #असम्भवनीतीश #बिहार1stबिहारी1st #लोजपाभाजपा सरकार के लिए सभी लोजपा और भाजपा के प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दें।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2020
एलजेपी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट में लिखा गया है, ” नीतीश कुमार जी के संन्यास लेने के बयान के बाद जेडीयू के नेताओ में हड़कम्प है। जेडीयू के कई नेता अब बेरोज़गार हो गए हैं। इन बेरोज़गारों को #बिहार1stबिहारी1st में कोई जगह नहीं दी जाएगी। वह हमेशा बेरोज़गार ही रहेंगे। बिहार को अब और बर्बाद नहीं होने देना है। #जेडीयूमुक्तबिहार ”
.@NitishKumar जी के सन्यास लेने के बयान के बाद @Jduonline के नेताओ में हड़कम्प है। जे॰डी॰यू॰ के कई नेता अब बेरोज़गार हो गए हैं।इन बेरोज़गारों को #बिहार1stबिहारी1st में कोई जगह नहीं दी जाएगी।वह हमेशा बेरोज़गार ही रहेंगे।बिहार को अब और बर्बाद नहीं होने देना है। #जेडीयूमुक्तबिहार
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) November 5, 2020
अपने अगले ट्वीट में एलजेपी के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि, “जो लोग मैदान छोड़ कर भाग चुकें है ऐसों पर कौन विशवास करेगा।”
जो लोग मैदान छोड़ कर भाग चुकें है ऐसों पर कौन विशवास करेगा।
— Lok Janshakti Party (@LJP4India) November 5, 2020
बता दें कि गुरुवार को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जान लीजिए आज चुनाव का आखिरी दिन है, और परसों चुनाव है। यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।
बता दें कि एनडीए गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का चेहरा हैं और पिछले पंद्रह वर्षों से राज्य की गद्दी संभाल रहे हैं। नीतीश कुमार लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटे हैं, वो चुनावी मंच से अपनी उपलब्धियों को गिना रहे हैं। अपने लंबे कार्यकाल के बावजूद वो अपनी सभाओं में कह रहे हैं कि फिर से मौका मिला तो वह बचे हुए काम पूरा कर बिहार को विकसित राज्य बना देंगे।