1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Madhya Pradesh : सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग,मंदसौर में टला बड़ा हादसा

Madhya Pradesh : सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग,मंदसौर में टला बड़ा हादसा

Madhya Pradesh : मंदसौर में सीएम मोहन यादव हॉट एयर बैलून में सवार थे, तभी अचानक उसमें आग लग गई।सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सीएम को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टल गया।घटना गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हुई, जहां सीएम ने पर्यटन विकास से जुड़ी परियोजना का शुभारंभ किया था।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
Madhya Pradesh : सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग,मंदसौर में टला बड़ा हादसा

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव हॉट एयर बैलून में सवार हुए थे, लेकिन हवा की गति अनुकूल न होने के कारण बैलून उड़ान नहीं भर सका और अचानक उसमें आग लग गई। घटना होते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और सीएम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही आग पर भी काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या चोट की सूचना नहीं है।

यह घटना मंदसौर जिले के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलाज रिसोर्ट में हुई, जहां मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए ठहरे हुए थे। शुक्रवार को ही सीएम मोहन यादव ने गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का शुभारंभ किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है और जल से ही जीवन का यौवन है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार जल से जुड़ी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

हॉट एयर बैलून की घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...