1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप : डॉक्टर्स को मैडल देने की बजाय उनकी तनख्वाह रोकी

सीएम केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप : डॉक्टर्स को मैडल देने की बजाय उनकी तनख्वाह रोकी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा शासित तीनों नगर निगमों और सीएम केजरीवाल के बीच मतभेद गहराते जा रहे है। दरअसल आज भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरना देकर करोड़ों रुपये के कोष के मुद्दे पर उनसे मुलाकात की मांग की।

महापौरों ने दावा किया कि यह कोष निगमों का आम आदमी पार्टी सरकार पर बकाया है। तीनों महापौरों जयप्रकाश (उत्तरी दिल्ली), अनामिका (दक्षिणी दिल्ली) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली) ने संयुक्त रूप से दावा किया कि निगमों के दिल्ली सरकार पर कुल 13,000 करोड़ रुपये बकाया हैं।

उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा कि वह और दो अन्य महापौर इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग करने के लिए सुबह करीब 11 बजे उनके आवास पर पहुंच गए थे। इसी बीच अब इस पुरे मामले पर सीएम केजरीवाल ने भी पलटवार किया है।

उन्होंने आज कहा कि डॉक्टर्स कोरोना काल में हमारी जान बचाने के लिए ड्यूटी पर थे। इसके लिए उनको मैडल मिलने चाहिए। मैडल देने की बजाय उनकी तनख्वाह रोककर MCD उनको कष्ट दे रही है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि MCD का बकाया पैसा वापस करे ताकि डॉक्टरों को तनख्वाह मिल सके।

आगे उन्होंने कहा कि संविधान में जितने लिखे है उससे ज्यादा पैसे हम नगर निगम को देते आ रहे है। हमनें पिछली सरकारों की तुलना में नगर निगमों को दो गुना पैसे दिए है। फिर भी डॉक्टरों को सैलरी क्यों नही मिली? ये पैसे कहाँ जा रहे है ?

उन्होंने आरोप लगते हुए कहा, भाजपा शासित MCD ने 178 करोड़ में बनने वाला रानी झांसी फ्लाईओवर 750 करोड़ में बनाया।भाजपा शासित MCD 572 करोड़ खा गई

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...