1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. चिराग पासवान ने जेडीयू पर साधा निशाना, कहा- देखते ही उनसे माँगे 5 साल का हिसाब

चिराग पासवान ने जेडीयू पर साधा निशाना, कहा- देखते ही उनसे माँगे 5 साल का हिसाब

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चिराग पासवान ने जेडीयू पर साधा निशाना, कहा- देखते ही उनसे माँगे 5 साल का हिसाब

बिहार चुनाव में इस बार का मुकाबला दिलचस्प होगा। इस बार राजनीति के महारथी भी समझ नहीं पा रहे हैं कि चुनाव में लहर किसकी है और कौन किस पर सवार है। इस बार के चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी LJP बिल्कुल अलग धुन में है। चिराग पासवान अपने पत्ते खोलने को तैयार नहीं हैं। वो भाजपा के साथ तो हैं, लेकिन नीतीश कुमार के खिलाफ हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने भी रैली शुरू कर दी है। आज उनकी रैली गोविन्दपुर में हुई जिसमें उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जम के निशाना साधा है। और नीतीश कुमार से उनके 5 साल के कार्यकाल का जवाब मांगा है।

उन्होंने आज गोविन्दपुर की जनता को संबोदित किया उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा गोविन्दपुर की जनता को इस प्रकार के स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद। आप सभी के आशीर्वाद से #बिहार1stबिहारी1st के लिए संकल्पित लोजपा प्रत्याशी भाई रंजित यादव जी विजयी होंगे और बिहार के नवनिर्माण में सहयोग देंगे। जेडीयू के नेताओं को देखते ही उनसे माँगे 5 साल का हिसाब।

इसी के साथ आप को बता दे कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बिहार में तीन सभाओं के साथ चुनावी आगाज करेंगे। प्रधानमंत्री की पहली सभा सासाराम में होगी, दूसरी सभा गया में होगी और तीसरी सभा भागलपुर में होनी है। प्रधानमंत्री की दो सभा में सासाराम और भागलपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ होंगें।

मोदी के अलावा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी आज चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी की इस चुनाव में होने वाली ये पहली सभा है। कांग्रेस यहां 70 सीटों पर मैदान में है और आरजेडी के साथ महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी है। शुक्रवार को राहुल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ साझा रैली करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...