बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। शनिवार सुबह चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंद के मुद्दे पर सीएम नीतीश को निशाने पर लिया।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है। बिहार की माताएं बहने अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती। बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है।
शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है।बिहार कि माताएँ बहने अपनो को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती।बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है की बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो साँप सूँघ लिया है।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 24, 2020
इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट के जवाब में लिखा- हर बिहारी के लिए जाति धर्म से उठ कर बिहार 1stबिहारी1st विज़न बनाया है इसमें सभी लोगों के बेहतरी के लिए योजनाए है जिससे बिहार को बचाया जा सकता है।
आप विज़न को ज़रूर पढ़ें। बता दें कि चिराग ने शुक्रवार रात भी एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो दिवंगत नेता रामविलास पासवान को लेकर बनाया गया था। इसमें चिराग ने लिखा है-Miss you Papa
Miss u Papa… pic.twitter.com/uIOVpTTj20
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 23, 2020
अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए कल पीएम मोदी ने दिवंगत रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी। इसे लेकर एलजेपी अध्यक्ष और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।
चिराग पासवान ने ट्विटर पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार आते हैं और पापा को एक सच्चे साथी के जैसे श्रधांजलि देते है। यह कहना कि पापा की आख़री सांस तक वे साथ थे मुझे भावुक कर गया। एक बेटे के तौर पर स्वाभाविक है पापा के प्रति प्रधानमंत्री जी का यह स्नेह व सम्मान देख कर अच्छा लगा। प्रधानमंत्रीजी का धन्यवाद।”