बिहार में दो चरणों के मतदान हो चुके है और आखिरी चरण की वोटिंग के लिए मतदान परसों होना है। मतदान से पहले सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंक दी है। इसी बीच एलजेपी के लीडर चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।
चिराग पासवान ने कहा, जिस प्रधानमंत्री जी को आप कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है. 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे।
जीवन में पहली बार जो बिहारी साथी अपना मतदान करने जा रहे है वह सभी चुनाव प्रचार के पहले दिन से आख़िरी दिन तक आदरणीय @NitishKumar जी से पूछते रहे हैं की पिछले 5 वर्ष में जो विकास की गंगा आपने बहाई है उसकी व्याख्या करें लेकिन किसी भी मंच से साहब ने इस राज़ से पर्दा नहीं उठने दिया।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2020
उन्होंने कहा, जीवन में पहली बार जो बिहारी साथी अपना मतदान करने जा रहे है वह सभी चुनाव प्रचार के पहले दिन से आख़िरी दिन तक आदरणीय नितीश जी से पूछते रहे हैं की पिछले 5 वर्ष में जो विकास की गंगा आपने बहाई है उसकी व्याख्या करें लेकिन किसी भी मंच से साहब ने इस राज़ से पर्दा नहीं उठने दिया।
बिहार में स्कूलों की स्तिथि क्या है यह किसी से छुपी नहीं है।किसी भी अधिकारी या धनपशु का बेटा सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ता है।बिहार में ना शिक्षक की नियुक्ति की जाती है ना वहाँ बच्चों के बैठने पढ़ने की व्यवस्था है।जिन्हें @NitishKumar जी स्कूल बोल रहे है वहाँ गाय भैंस चरने जाते हैं
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2020
उन्होंने कहा, बिहार में स्कूलों की स्तिथि क्या है यह किसी से छुपी नहीं है। किसी भी अधिकारी या धनपशु का बेटा सरकारी स्कूल में नहीं पढ़ता है। बिहार में ना शिक्षक की नियुक्ति की जाती है ना वहाँ बच्चों के बैठने पढ़ने की व्यवस्था है। जिन्हें सीएम जी स्कूल बोल रहे है वहाँ गाय भैंस चरने जाते हैं।
बिहार में जो बिहारी साथी पहली बार वोट देने जा रहे है उन्मे से कई लाख लोग पिछले कुछ दिनो में पार्टी के विजन #बिहार1stबिहारी1st से जुड़े है व अपना श्रम पार्टी के हर एक प्रत्याशी को जीताने में दे रहे है।आप सभी का बिहार को बचाने में अहम योगदान है।बिहार को बर्बाद नहीं होने देना है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2020
उन्होंने लिखा, बिहार में जो बिहारी साथी पहली बार वोट देने जा रहे है उन्मे से कई लाख लोग पिछले कुछ दिनो में पार्टी के विजन से जुड़े है व अपना श्रम पार्टी के हर एक प्रत्याशी को जीताने में दे रहे है।आप सभी का बिहार को बचाने में अहम योगदान है।बिहार को बर्बाद नहीं होने देना है।