रुपेश सिंह हत्याकांड के खुलासे को लेकर पटना एसएसपी के थ्योरी पर प्रतिक्रिया देते हुए लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि रूपेश जी की हत्या रोड रेज के कारण हुई यह बात हलक से नीचे नहीं उतर रही है। रोड रेज का यह मामला अपने आप में अनोखा है जहां सड़क पर तक-झक होने के 40 दिन बाद 6 गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। शायद ही जुर्म की दुनिया में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण हो।
रूपेश जी कि हत्या रोड रेज के कारण हुई यह बात हलक से नीचे नहीं उतर रही है।रोड रेज का यह मामला अपने आप में अनोखा है जहां सड़क पर तक-झक होने के 40 दिन बाद 6 गोली मार कर हत्या कर दी जाती है।शायद ही जुर्म की दुनिया में ऐसा कोई दूसरा उदाहरण हो।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) February 5, 2021
उन्होंने आगे कहा कि रूपेश हत्याकांड में जिस प्रकार प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता में कैमरो के सामने आरोपी का इकबालिया बयान दिलवाया गया ऐसा आज तक किसी अन्य केस में देखने को नहीं मिला पुलिस अपनी बनाई गई कहानी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास दिलवाने की कोशिश करती दिखी जिससे दाल मे कुछ काला है कि शंका बढ़ रही है।
रूपेश हत्याकाण्ड में जिस प्रकार प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता में कैमरो के सामने आरोपी का इकबालिया बयान दिलवाया गया ऐसा आज तक किसी अन्य केस में देखने को नहीं मिला।पुलिस अपनी बनाई गई कहानी पर जरुरत से ज्यादा विश्वास दिलवाने कोशिश करती दिखी जिससे दाल मे कुछ काला है की शंका बढ़ रही है
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) February 5, 2021
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने हत्या मामले की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा रूपेश हत्याकांड के खुलासे में जो स्क्रिप्ट पटना पुलिस ने सुनाई है उसपर किसी भी व्यक्ति को विश्वास नहीं है इसी लिए लोक जनशक्ति पार्टी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से रूपेश हत्याकाण्ड के सही जाँच के लिए सी॰बी॰आई॰ सिफ़ारिश की माँग करती है।
रूपेश हत्याकांड के खुलासे में जो स्क्रिप्ट पटना पुलिस ने सुनाई है उसपर किसी भी व्यक्ति को विश्वास नहीं है इसी लिए लोक जनशक्ति पार्टी मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से रूपेश हत्याकाण्ड के सही जाँच के लिए सी॰बी॰आई॰ सिफ़ारिश की माँग करती है। pic.twitter.com/YEoJSUXz5R
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) February 5, 2021
लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा पटना पुलिस के खुलासे के बाद से आम जनता में साजिशकर्ता को बचाने के कारण आक्रोश बढ़ गया है वहीं रूपेश जी के परिवार ने भी पटना पुलिस के रोड रेज की थियोरी पर सवाल उठा दिया है व साथ में प्रदेश सरकार पर सही जाँच का विश्वास नहीं होने के कारण सी॰बी॰आई॰ को जाँच सौपने की अपील की है।
पटना पुलिस के खुलासे के बाद से आम जनता में साज़िशकर्ता को बचाने के कारण आक्रोश बढ़ गया है वहीं रूपेश जी के परिवार ने भी पटना पुलिस के रोड रेज की थियोरी पर सवाल उठा दिया है व साथ में प्रदेश सरकार पर सही जाँच का विश्वास नहीं होने के कारण सी॰बी॰आई॰ को जाँच सौपने की अपील की है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) February 5, 2021
लोजपा सुप्रीमो ने कहारूपेश हत्याकांड की पूरी जाँच और तफ़तीश रूपेश के हत्यारे को पकड़ने के लिए नहीं बल्कि रूपेश की हत्या के पीछे साज़िश रचने वाले को बचाने के लिए की गई थी। सत्ता में बैठे उस व्यक्ति को जस तस सत्ता पर काबिज लोग पकड़ने नहीं देना चाहते।
रूपेश हत्याकांड की पूरी जाँच और तफ़तीश रूपेश के हत्यारे को पकड़ने के लिए नहीं बल्कि रूपेश के हत्या के पीछे साज़िश रचने वाले को बचाने के लिए की गई थी।सत्ता में बैठे उस व्यक्ति को जस तस सत्ता पर क़ाबिज़ लोग पकड़ने नहीं देना चाहते।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) February 5, 2021
आप को बता दें कि इंडिगो मैनेजर रूपेश सिंह को उनके अपार्टमेंट के सामने 12 जनवरी की शाम को हत्या कर दी गई थी। बुधवार को पटना के एसएसपी ने खुलासा किया कि रोडरेज में रूपेश सिंह की हत्या की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी ऋतुराज को गिरफ्तार भी कर लिया। ऋतुराज ने भी मीडिया के सामने बताया कि उसने आखिर रूपेश सिंह की हत्या क्यों की? उसने कैमरे पर अपना गुनाह कबूल करते हुए बोला कि रोडरेज की वजह से ही उसने रूपेश सिंह की हत्या की।
वही, आप को बता दे कि पुलिस के खुलासे का विपक्ष के नेताओं ने ही नहीं बल्कि रूपेश के परिवारवालों ने भी नकार दिया है। रूपेश की पत्नी नीतू सिंह ने कहा था कि ‘कहीं न कहीं हत्या के पीछे कोई और बात है। छोटी सी बात के लिए किसी की हत्या नहीं हो सकती। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। घटना के पीछे कौन लोग हैं?’ उन्होंने पटना पुलिस से सही दिशा में जांच करने की मांग की ताकि सही अपराधी पकड़े जाएं. रूपेश के भाई दिनेश सिंह ने कहा कि अगर सही अपराधी नहीं पकड़े जाते हैं तो इंसाफ के लिए उनका परिवार सड़क पर उतरेगा।