बिहार में आखिरी चरण की वोटिंग से पहले आज चिराग पासवान ने बिहार से जुड़े एक जरुरी मामले को उठाया है। उन्होंने कहा की सभी अधिकारी अपने परिवार को पटना और बिहार से बाहर भेज देते है क्यूंकि बिहार बदहाल हो चुका है। आज उन्होंने इस बाबत एक ट्वीट भी किया है।
उन्होंने लिखा, पिछले 30 साल में बदनाम से बदहाल बिहार होने के कारण बिहार सरकार के अंतर्गत सभी अधिकारीयों का परिवार पटना या दिल्ली में रहता है और वह खुद पूरी ज़िंदगी अलग अलग ज़िलों में परिवार के बिना बिताते है। यह कैसी ज़िंदगी आप जीने के लिए बेबस है।यही समय बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का।
पिछले 30 साल में बदनाम से बदहाल बिहार होने के कारण बिहार सरकार के अंतर्गत सभी अधिकारीयों का परिवार पटना या दिल्ली में रहता है और वह खुद पूरी ज़िंदगी अलग अलग ज़िलों में परिवार के बिना बिताते है।यह कैसी ज़िंदगी आप जीने के लिए बेबस है।यही समय बिहार को और बर्बाद होने से बचाने का।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 6, 2020
आपको बता दे कि इस बार बिहार में रोजगार के मुद्दा छाया हुआ है ,इसी कारण चिराग लगातार सीएम नितीश पर हमलावर है। इससे पहले कल सीएम नितीश ने कहा था की ये मेरा आखिरी चुनाव है और अंत भला तो सब भला !
इस पर भी एलजेपी लीडर चिराग पासवान ने तंज कसा था। उन्होंने लिखा, साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है।इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएँगे नहीं।
साहब ने कहा है की यह उनका आख़िरी चुनाव है।इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएँगे नहीं।अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर माँगने नहीं आएँगे।अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जे॰डी॰यू॰।फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग ?
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 5, 2020
आगे उन्होंने लिखा था कि अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर माँगने नहीं आएँगे।अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जे॰डी॰यू॰।फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग ?