1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राहुल के बहाने को लेकर चिराग ने नीतीश पर लगाए आरोप, पूछा- पुतला जलाने वाले बयान पर खामोश क्यों?

राहुल के बहाने को लेकर चिराग ने नीतीश पर लगाए आरोप, पूछा- पुतला जलाने वाले बयान पर खामोश क्यों?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल के बहाने को लेकर चिराग ने नीतीश पर लगाए आरोप, पूछा- पुतला जलाने वाले बयान पर खामोश क्यों?

बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक जंग जारी है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा वार किया जा रहा है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बहाने चिराग ने फिर नीतीश पर निशाना साधा है।

चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा बिहार की धरती पर राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के सम्बंध मे पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ख़ामोश है।प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते है मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुँह नहीं खोलते है।

उन्होंने आगे लिखा दशहरा के पावन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित घटना की निंदा लोजपा करती है जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन किया गया था।यह पंजाब की संस्कृति नहीं है और ना ही पंजाब के लोगों ने यह किया है।यकीनन इस घृणित कार्य के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है।

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब चिराग पासवान के नीतीश कुमार पर सीधा वार किया हो। चिराग पहले भी कह चुके हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार राजद के साथ मिल सकते हैं और एनडीए को छोड़ सकते हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बीते दिन अपनी सभाओं में पंजाब में हुए विरोध का जिक्र किया था। दरअसल, पंजाब के कुछ इलाकों में इस बार दशहरे पर कृषि कानून के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाया गया। इसी पर राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...