1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. लद्दाख में भारत के साथ हिंसक झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिगं ऑफिसर की भी मौत

लद्दाख में भारत के साथ हिंसक झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिगं ऑफिसर की भी मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लद्दाख में भारत के साथ हिंसक झड़प में चीनी यूनिट के कमांडिगं ऑफिसर की भी मौत

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में चीनी को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भारत से झड़प में चीनी यूनिट का कमांडिंग ऑफिसर भी मारा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गलवान घाटी में झड़प में मारे गए चीनी सैनिकों में चीनी यूनिट का कमांडिंग आॅफिसर भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक एलएसी पर झड़प् में चीन के 43 सैनिकों की या तो मौत हुई है या गंभीर रूप से घायल है।

चीन का आरोप है कि भारतीय सैनिकों ने अवैध रूप से दो बार सीमा पर की और हमले किए। चीन के विदेश मंत्रालय का कहना है कि उसने भारत के सामने घटना को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया है कि झड़प में उसके कितने सैनिकों की मौत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...