1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स : सेनाएं पीछे हटाने पर बनी सहमति

चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स : सेनाएं पीछे हटाने पर बनी सहमति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स : सेनाएं पीछे हटाने पर बनी सहमति

चीन और भारत के बीच जारी तनाव के बीच दोनों देशों के लेफ्टिनेंट कमांडरों की मंगलवार को 12 घंटे लम्बी वार्ता हुई है।

 चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि दोनों देशों के लेफ्टिनेंट जनरल ने तय किया है कि तनाव कम करने के लिए दोनों देश अपनी सेनाएं बैच में हटाएंगे।

इसी बीच एक बड़ी खबर यह आयी है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे शुक्रवार को लेह जाएंगे।

पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा हालातों की समीक्षा करने के साथ ही एक बड़ी हाई लेवल मीटिंग भी हो सकती है जिसमें आगे की रणनीति पर काम किया जाएगा।

आपको बता दे, पिछले सात हफ्तों से भारत और चीन की सेना कई जगहों पर टकराव की स्थिति में है। मीटिंग में भारत की ओर से 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरमिंदर सिंह और चीन की ओर से तिब्बत मिलिट्री के कमांडर मेजर जनरल लियू लिन शामिल हुए थे।

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा- अब यह जरूरी है कि भारत को चीन से खुद बढ़कर मिलना चाहिए। बॉर्डर पर सैनिकों के एक्शन पर सख्ती से लगाम लगानी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...