1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका को चीन का जवाब, निष्कासित किए यूएस के पत्रकार

अमेरिका को चीन का जवाब, निष्कासित किए यूएस के पत्रकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका को चीन का जवाब, निष्कासित किए यूएस के पत्रकार

कोरोना वायरस को प्रकोप खत्म लेने का नाम नहीं ले रहा है और इधर अमेरिका और चीन में इसे लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। अमेरिका ने वहां काम करे चीन के पांच सरकारी मीडिया से जुड़े पत्रकारों पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसके जवाबी कार्रवाई में चीन ने भी तीन अमेरिकी समाचार पत्रों के सभी पत्रकारों का मीडिया क्रेडेंशियल रद्द करने का फैसला किया है। इन अमेरिकी अखबारों में न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल और वाशिंगटन पोस्ट शामिल हैं।

बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए चीन ने कहा कि, तीनों अखबरों में काम करने वाले ऐसे अमेरिकी नागरिक जिनके क्रेडेंशियल साल के अंत तक खत्म हो रहे हैं वे 10 दिनों के भीतर अपने प्रेस कार्ड सरेंडर कर दें। बीजिंग ने कहा कि, निष्कासित पत्रकारों को चीन, हांगकांग और मकाऊ की धरती पर काम करने के लिए अनुमति नहीं होगी।

गौरतलब हो कि, अमेरिका ने मार्च की शुरुआत में चीनी सरकारी मीडिया के 160 में से सिर्फ 100 कर्मचारियों के वीजा ही मंजूर किए थे। चीन ने कहा है कि अमेरिका इससे पहले भी ट्रेड वॉर और कोरोना वायरस को लेकर चीन के साथ टकरावपूर्ण रवैया अपनाता रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...