अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा निर्माण कार्य शुरू किए जाने की एक खबर को लेकर कांग्रेस नेता और प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने आज सुबह एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने बीजेपी सरकार से प्रश्न किया है कि क्या बीजेपी सरकार चीनी हमलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी?
सुरजेवाला ने लिखा लद्दाख के बाद, चीन अरुणाचल के अंदर 4.5 किलोमीटर हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लेता है और एक पूरे गांव का निर्माण करता है। बीजेपी सांसद तपीर गाओ दावा करते हैं कि चीनी सुप्रभात “ऊपरी सुभासिरी जिले के अंदर 60-70 कि.मी.” पीएम मोदी मॉम ’क्यों हैं? क्या बीजेपी सरकार चीनी हमलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी?

आप को बता दे कि चीन ने भूटान के बाद अब भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा के अंदर गांव बसा लिया है। इस गांव में करीब 101 घर भी बनाए गए हैं। यह गांव अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक भारतीय सीमा के करीब 4.5 किमी अंदर स्थित है। इस गांव को त्सारी चू गांव के अंदर बसाया गया है।
यह गांव अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुभासिरी जिले में स्थित है। चीन का यह गांव भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। उधर, बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने चीन के भारतीय जमीन पर कब्जा करने के सवाल पर कहा है कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऊपरी सुबनसिरी जिला भारत और चीन के बीच लंबे समय से विवाद का केंद्र रहा है और इसको लेकर सशस्त्र संघर्ष भी हो चुका है। रिपोर्ट में सैटलाइट तस्वीरों को कोई विशेषज्ञों को दिखाया गया है और उन्होंने चीनी गांव की पुष्टि की है। चीन ने इस गांव का ऐसे समय पर निर्माण किया है जब पश्चिम सेक्टर में लद्दाख में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं।
इस बीच बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने चीन के भारतीय जमीन पर कब्जा करने के सवाल पर कहा है कि वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत करेंगे। स्वामी ने ट्वीट करके कहा, ‘यह मानना बड़ी गलती होगी कि चीन ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसे दो राज्यों के जनता के द्वारा चुने गए बीजेपी के सांसदों ने पुष्टि की है। जब अवसर आएगा तो मैं राजनाथ सिंह से बातचीत करुंगा। विदेश मंत्रालय केवल इतना कहेगा कि हम तनाव घटाने के लिए वार्ता कर रहे हैं। इसका क्या मतलब है?’