इस वक्त खतरनाक वायरस (कोरोना वायरस) की वजह से पूरे चीन में हाहाकार मचा हुआ है, इस वायरस की वजह से अबतक 259 लोगों की मौत हो चुकी है और 11, 791 लोग संक्रमित हैं। इसके साथ ही लोगों में संक्रमण की घटना तेजी से बढ़ती जा रही है। वहीं, चीन ने वुहान शहर में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों के करीब पांच करोड़ लोगों को कहीं बाहर जाने पर रोक लगा दी है।
सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकी बचे हुए लोगों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सके। ऐसे हालत में प्रशासन को इतनी बड़ी तादाद में लोगों को खाने-पीने और जरूरत का अन्य सामान हर वक्त मुहैया कराना पड़ेगा। ट्रकों को पूर्वी चीन से वुहान की और 560 टन की कीटाणुनाशक ले जाते देखा गया। मीडिया में आई खबरों की माने तो एक फोटो सामने आई है जिसमें खाद्य पदार्थ लिए ट्रकों की लंबी लाइन दिखाई गई है।
वहीं हुबेई प्रांत की सरकार ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में सब्जियां, चावल, मीट और दवाइयां उपलब्ध कराने का वादा किया है। यह शहर इसी प्रांत में आते हैं। बताते चलें कि, चीन में फंसे भारतीयों को भारत सरकार ने आज सुबह देश वापस बुलाया है। अभी तक लगभग 324 लोगों को देश वापस लाया जा चुका है।