TikTok के भारत में बैन होने से कंपनी को जबरदस्त नुकसान हो सकता है। दरअसल सीमा पर बढ़ते हुए तनाव के चलते मोदी सरकार ने टिक टॉक सहित 59 चीनी एप्स को बंद कर दिया है।
अब चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के हवाले से कहा गया है कि भारत सरकार के 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद टिकटॉक की मदर कंपनी ByteDance को 6 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है।
द ग्लोबल टाइम्स ने इस आंकलन को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है और लिखा है कि भारत सरकार की ओर से TikTok सहित 59 चीनी ऐप्स बैन किए जाने से चीन को कम से कम 6 अरब डॉलर का भारी नुकसान हो सकता है।
आपको बता दे, प्रतिबंध को लेकर भारत के आईटी मंत्रालय ने कहा था, ‘इस कदम से करोड़ों भारतीय मोबाइल और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं के हितों की रक्षा होगी।