हाथरस कांड को लेकर लोगो में आक्रोश दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस कांड पर बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि हाथरस में एक बड़ी साजिश रची जा रही थी। हम किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
सीएम योगी बुधवार को उन्नाव के बांगरमऊ सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि विपक्ष हाथरस के मुद्दे पर राजनीति कर रहा है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार विकास के काम में लगी है, वहीं ये लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कि झूठे नारों पर जाति, क्षेत्र, मत और मजहब के आधार पर समाज को बांटने वाले लोग आज भी अपनी विभाजनकारी मानसिकता से बाज नहीं आ रहे हैं। विकास उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। लोक कल्याण उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है।
सीएम योगी ने कहा कि एक गरीब की लाश पर राजनीति करने वाले इन चेहरे को पहचाना होगा। देश के लिए और समाज के लिए कितनी विकृत सोच के साथ ये काम कर रहे हैं।
कितनी बड़ी साजिश कर रहे हैं। कोरोना से जंग के दौरान इनमें से एक भी चेहरा जनता के बीच नहीं था। ये सब चेहरे लॉकडाउन के दौरान अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों में मुंह छिपाए बैठे थे। जैसे ही अनलॉक लागू हुआ, इन लोगों ने साजिश रचनी शुरू कर दी।
जो लोग समाज के माहौल को खराब करके समाज में जातिय द्वेष पैदा करके, अराजकता पैदा करके विकास कार्य अवरुद्ध करना चाहते हैं, विकास अवरुद्ध नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। ये लोग विकास पर चर्चा नहीं कर सकते। सीएम योगी ने कृषि कानूनों को लेकर भी विपक्ष पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि इन लोगों को किसानों के हित में की जाने वाली योजनाएं अच्छी नहीं लगती। इसलिए इस तरह की साजिश रच रहे हैं।