मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदितयनाथ ने हाथरस गैंगरेप मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए है।
उत्तर प्रदेश सीएमओ कार्यलाय की ओर से हाथरस गैंगरेप को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो को जांच के आदेश दिए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन शुक्रवार 2 अक्टूबर को सीएम योगी ने हाथरस मामले को लेकर बयान जारी किया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. सीएम ऑफिस की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।
योगी सरकार के इस आदेश के बाद गैंगरेप पीड़िता की भाभी ने कहा कि हम सीबीआई जांच नहीं चाहते हैं. केस की न्यायिक जांच होनी चाहिए. हम जज की निगरानी में जांच चाहते हैं।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने सम्पूर्ण हाथरस प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 3, 2020
उन्होंने कहा की हमारी दीदी को न्याय मिलना चाहिए. परिवार का कहना है कि हमने सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी. पीड़िता के भाई ने कहा कि हमारे सवालों के जवाब नहीं मिले हैं. जितनी चाहे उतनी जांच होती रहे. हमें डीएम से शिकायत है. हम खुश तब ही होंगे जब हमारे सवालों के जवाब मिलेंगे. हमारी बहन का अंतिम संस्कार ऐसे क्यों किया गया।