1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक मे अफसरों को निर्देश दिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक मे अफसरों को निर्देश दिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक मे अफसरों को निर्देश दिए

लखनऊ : उत्तर प्रदेश मे जहां एक ओर हाथरस कांड को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानि शनिवार को टीम-11 की बैठक की है जिसमें उन्होने अफसरों को निर्देश दिए है –

मुख्यमंत्री ने एल-3 कोविड अस्पतालों में SGPGI से तथा एल-2 कोविड चिकित्सालयों में KGMU से वर्चुअल ICU का संचालन किए जाने के निर्देश दिए।

वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर तथा मेरठ की विशेष निगरानी करते हुए इन जिलों की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया जाए।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य तथा अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा कम रिकवरी दर वाले जनपदों के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जिला चिकित्सालय, मेडिकल काॅलेज के प्रमुख से नियमित संवाद बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए।

कोविड-19 की टेस्टिंग में वृद्धि करने के निर्देश, जांच की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग में भी वृद्धि की जाए।

कोविड अस्पतालों में दवाई व आक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त व्यवस्था हो।

चिकित्सालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएजाएगा।

बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण मानकों के अनुरूप किया जाएगा।

चिकित्सकों द्वारा कोविड अस्पतालों में थोड़े समय के अन्तराल पर राउण्ड लिया जाएगा।

यह सुनिश्चित किया जाए कि एम्बुलेंस सेवा पूरी सक्रियता से संचालित हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...