यूपी के महाराजगंज जिले में आज वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र का शिलान्यास किया।
इस दौरान भाजपा विधायक बजरंगी सिंह,जिलाधिकारी और डीएफओ ने भूमि पूजन कर संरक्षण केंद्र का नींव रखा।
हम आपको बता दे कि गिद्धों के लिए अनुकूल माहौल स्थापित करने और उनके संरक्षण एंव प्रजनन के लिए गोरखपुर वन प्रभाग के फरेंदा रेंज के ग्राम भारीबैसी में पांच एकड़ में जटायु संरक्षण केंद्र बनाया जा रहा है जो कि देश में पहला रेड हेडेड वल्चर केंद्र है।
15 करोड़ को लागत से बनने वाला जटायु संरक्षण केंद्र के लिए सरकार ने इस वर्ष के लिए 82 लाख निर्गत भी कर दिया है।
इस संरक्षण केंद्र में अनुसंधान केंद्र, प्रयोगशाला, आवासीय परिसर भी बनाया जाएगा।
डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिद्ध का पर्यावरण में काफी अहम रोल है लेकिन पिछले दो दशक में गिद्धों की जनसंख्या में 90 फ़ीसदी गिरावट आई है।
इसके कारण जो जानवर की मृत्यु के बाद पानी में मिलते हैं जिससे जल जनित बीमारियां ज्यादा फैल रही हैं।
इस तरह के संरक्षण केंद्र बनने से वातावरण दूषित कम होगा, ये प्रोजेक्ट 15 साल का है और 15 करोड़ में बन कर तैयार होगा।
डीएफओ ने बताया कि ये देश का पहला रेड हेडेड वल्चर प्रजनन सेंटर है और यूपी का पहला वल्चर ब्रीडिंग सेंटर है.